मोतिहारी का यह कब्रिस्तान क्यों है सवालों के घेरे में?

Bihar / Motihari :मोतिहारी (बिहार) की एक ऐसी कब्रिस्तान घेराबंदी की घटना है जो अब सवालों और विवादों में घिर गया है ,आपको बताते चलें यह मामला पिपराकोठी प्रखंड अंतर्गत सूर्यपुर पंचायत के काजीपुरा कब्रिस्तान की घेराबंदी की है | आपके मन में सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा होगा की इस कब्रिस्तान की स्थिति 17-2-2021 के पहले क्या रही होगी? तो हम आपको बता दें कि यह कब्रिस्तान दो हिस्सों में बांटा था आधे में हिंदुओं का श्मशान घाट था जहां हिंदू समाज दाह संस्कार का क्रिया - कर्म करते थे तो आधे में मुस्लिम समाज का कब्रिस्तान, लेकिन अचानक रातों-रात यह स्थिति ऐसे बदल गई कि पूरे एरिया को घेराबंदी करके सिर्फ कब्रिस्तान बना दिया गया | अब सवाल यह है कि आखिर ऐसा क्यों किया गया? किसने कराया? और उसकी क्या मनसा रही होगी? जब इस जमीन को दोनों समुदाय बराबर इस्तेमाल कर रहे थे, तो फिर एक ही समुदाय का हक क्यों? तो दूसरा समुदाय का हक कहां गया ? जब दूसरे समुदाय का हक नहीं था तो इतने सालों से वे इस्तेमाल कैसे करते आ रहे थे? कई सालों पहले से आधे हिस्से में लाशें क्यों चलाई जा रही थी ? इस निर्माण के बाद लोगों के जेहन में यह सभी सवाल लगातार घूम रहा है और लोग जांच की गुहार लगा रहे हैं|

मोतिहारी का यह कब्रिस्तान क्यों है सवालों के घेरे में?