प्रेमिका की बेवफाई से टूटकर प्रेमी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा- माफ कर दीजिए मम्‍मी-पापा, बस इतना ही था सफर

प्रेमिका की बेवफाई पर युवक ने लगा ली फांसी।

प्रेमिका की बेवफाई से टूटकर प्रेमी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा- माफ कर दीजिए मम्‍मी-पापा, बस इतना ही था सफर

झारखंड के पलामू जिले के उंटारी रोड थाना क्षेत्र के लहर बंजारी निवासी कामेश्वर बैठा के इकलौते पुत्र विवेक कुमार बैठा (17) ने एक जर्जर सरकारी भवन में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मरने से पहले उसने एक सुसाइड नोट लिखकर इंटरनेट मीडिया पर स्टेटस भी अपडेट किया था।

मरने से पहले इंटरनेट मीडिया किया स्‍टेटस अपडेट

युवक के आत्महत्या करने की जानकारी इंटरनेट मीडिया पर वायरल होते ही स्वजन सहित ग्रामीणों ने रविवार देर रात तक विवेक काे ढूंढने का काफी प्रयास किया। सोमवार की सुबह गांव के ही कुछ लोगों ने गांव के निकट स्थित एक सरकारी जर्जर भवन में उसका शव एक फंदे से झूलता हुआ देखा।

गर्लफ्रेंड की लाइफ में किसी दूसरे की एंट्री से परेशान था विवेक

सुसाइड नोट में युवक ने बताया है कि गढ़वा जिले के रामबाण निवासी एक युवती के साथ उसका प्रेम प्रसंग था, लेकिन युवती ने बेवफाई कर अपने गांव के ही एक लड़के के साथ प्यार करने लगी थी। दोनों के बीच तीन साल का रिलेशन था, इस बीच इनकी जिंदगी में किसी तीसरे के दाखिल होने के बाद उसने अपनी जिंदगी खत्‍म कर दी। प्रेमिका की लाइफ में किसी और की एंट्री होने की वजह से युवक काफी परेशान रहता था। 

सुसाइड नोट में मम्‍मी-पापा से मांगी माफी

युवक ने अपने सुसाइड नोट में अपनी प्रेमिका का नाम व उसके नए बाॅयफ्रेंड का नाम व पता भी लिखा है। साथ ही इसमें दो स्थान बनाया है। पहले स्थान पर अपनी प्रेमिका के बारे में लिखा है, तो दूसरे स्थान पर अपने मां बाप और अपने दोस्तों के लिए लिखा है।

इसमें लिखा है कि मुझे माफ कर दीजिएगा मम्मी पापा व मेरे सभी भईया, इसमें आप लोगों की कोई गलती नहीं है। हमारा सफर यही तक था। मेरे मरने के बाद किसी के ऊपर केस दर्ज मत कीजिएगा। इस बाबत उंटारी रोड थाना प्रभारी अशोक कुमार से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि इस मामले में अभी उन्हें कोई सूचना नहीं मिली है।