चंदौली-मुगलसराय के नए थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह के सामने बड़ी चुनौती, पुराने हत्याकांडों और चेन स्नेचिंग के खुलासे का टारगेट
वाराणसी में पूर्व सारनाथ थानाध्यक्ष रहे अर्जुन सिंह को अब मुगलसराय की कमान, CO अरुण सिंह के साथ की समीक्षा बैठक -ए0 जावेद
INDIA NEWS REPORT
ए0 जावेद
चंदौली/मुगलसराय। वाराणसी के सारनाथ थाने के पूर्व प्रभारी रहे इंस्पेक्टर अर्जुन सिंह को चकिया के बाद अब मुगलसराय थाने का प्रभारी बनाया गया है। चार्ज लेते ही उनके सामने क्षेत्र के कई पुराने और चर्चित आपराधिक मामलों के खुलासे की बड़ी चुनौती है।
सूत्रों के अनुसार नए थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह ने क्षेत्राधिकारी अरुण सिंह के साथ बैठक कर लंबित मामलों की समीक्षा की। बैठक में पुराने चर्चित हत्याकांडों के जल्द खुलासे को लेकर रणनीति बनाई गई।
इन मामलों पर है नजर
पुलिस के रडार पर रोहिताश पाल हत्याकांड, दुल्हीपुर से जुड़े गंभीर मामले और चंधासी में बाइक मिस्त्री की हत्या जैसे चर्चित केस हैं। इन सभी मामलों को प्राथमिकता के आधार पर खोला जाएगा।
चेन स्नेचिंग बनी सिरदर्द
इसके अलावा मुगलसराय क्षेत्र में लगातार हो रही चेन स्नेचिंग और बड़ी चोरी की घटनाओं ने भी पुलिस की नींद उड़ा रखी है। CO और थानाध्यक्ष ने संदिग्धों, पुराने अपराधियों और सक्रिय गिरोहों पर निगरानी बढ़ाने का निर्देश दिया है।
पुलिस सूत्रों का कहना है कि लंबित मामलों के अनावरण के लिए विशेष टीमें सक्रिय की गई हैं। तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर तंत्र को मजबूत किया जा रहा है ताकि जल्द से जल्द सफलता मिल सके।
अब सभी की निगाहें नए थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह की कार्यशैली पर टिकी हैं।
चकिया थाना मिला था चंदौली में पहला थाना गश्त और पब्लिक के बीच समस्याओं का समाधान कर बनाई अपनी छवि अब मुगलसराय थाने का चार्ज एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। वाराणसी में चौकी इंचार्ज ,थानाध्यक्ष व सिपी के पीआरओ के रूप में रहे कार्यरत।


