दहेज में भैंस की नहीं दी'; नई बहू की गला दबाकर हत्या मामले में आरोप, ससुराल वाले फरार
शव को छोड़कर फरार हुए ससुराल वाले
स्कूल के बरामदे में मिली मासूम
मृतक महिला की डेढ़ माह की एक बच्ची घर से दूर गांव के स्कूल के बरामदे पर सोमवार की अल सुबह रोती हुई मिली। यह घटना मानिकपुर थाना क्षेत्र के बड़हिया गांव की है। विवाहिता की पहचान जहानाबाद के परस बीघा थाना क्षेत्र के अजय बिगहा निवासी शैलेंद्र कुमार की बहन अनीता कुमारी के रूप में की गई है।
2024 में हुई शादी
डेढ़ महीने पहले हुई बेटी
डेढ़ माह पहले अनीता ने एक बच्ची को जन्म दिया, जिसके बाद ससुराल वालों की प्रताड़ना और बढ़ गई। मायके से भैंस नहीं लाने पर रविवार को अनीता की गला दबाकर हत्या कर दी गई। पुलिस के आने की भनक लगते ही ससुराल वाले डेढ़ माह की बच्ची को स्कूल के बरामदे पर छोड़कर भाग गए।मृतका के भाई ने हत्याकांड को लेकर अनीता के पति सत्यम कुमार, देवर सुंदरम कुमार ,ससुर गन्नू यादव व सास सीता देवी के खिलाफ प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया है।


