वाराणसी VDA फाइल्स पार्ट 2:हुकूलगंज हादसा-सील टूटी,कानून टूटा फिर टूटी बुजुर्ग की सांस,जिम्मेदार कौन?
VDA के झूठे एफआईआर के आश्वासन पर उठे सवाल, बेटे को खुद लड़नी पड़ रही है इंसाफ की लड़ाई-स्पेशल रिपोर्ट:कुलदीप बरनवाल
INDIA NEWS REPORT
एक्सक्लूसिव :कुलदीप बरनवाल
वाराणसी। हुकुलगंज में 29 अप्रैल 2026 को आंधी से दीवार गिरने के मामले में विकास प्राधिकरण की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। घटना के बाद VDA ने कहा था कि थाना लालपुर पांडेयपुर में मुकदमा दर्ज कराया जाएगा, लेकिन FIR नंबर 116/2026 के अवलोकन से पता चला कि मुकदमा मृतक सूफी खान (68) के बेटे इसरार आलम ने दर्ज कराया है। VDA ने न तो FIR कराई और न ही आरोपी बनाया गया।
29 अप्रैल को हुए हादसे में सूफी खान गंभीर रूप से घायल हुए थे। मेडिको-लीगल केस बनने के बावजूद पुलिस ने उसी दिन FIR दर्ज नहीं की। BNSS 173 के तहत संज्ञेय अपराध की सूचना पर तुरंत मुकदमा दर्ज करना अनिवार्य है। इसके बावजूद 30 अप्रैल को अस्पताल में सूफी खान की मौत के बाद ही केस दर्ज हुआ। धारा BNS 106(1) के तहत सिर्फ मकान मालिक मुन्ना तिवारी को आरोपी बनाया गया है।
कानूनी जानकारों का कहना है कि BNS 239 के तहत अपराध की जानकारी होने के बाद भी रिपोर्ट न करना स्वयं में अपराध है। VDA को 29 अप्रैल को ही पता था कि निर्माणाधीन दीवार गिरने से हादसा हुआ है। "FIR कराएंगे" कहकर बाद में मुकर जाना जनता को गुमराह करने की श्रेणी में आता है।
सवाल यह भी है कि 29 अप्रैल को MLC मिलने के बाद भी पुलिस ने BNS 125 और BNS 289 जैसी संज्ञेय धाराओं में तत्काल कार्रवाई क्यों नहीं की। 24 घंटे की देरी से VDA और मकान मालिक को कानूनी राहत मिली या नहीं, यह जांच का विषय है। फिलहाल मृतक के बेटे को अकेले ही न्याय के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है।
इस संबंध में VDA और लालपुर पांडेयपुर पुलिस का पक्ष जानने का प्रयास किया गया, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार VDA द्वारा NCR लालपुर पांडेयपुर थाने में दर्ज कराया गया है,देखना होगा कि VDA और स्थानीय पुलिस इस मामले में क्या कार्यवाही करती है ,कब तक मिलता है घायलों के साथ मृतक सूफी खान को इंसाफ,कब मिलता है मुआवजा,हम लगातार आपको इस मामले से अवगत कराते रहेंगे,स्थानीय प्रशासन व VDA की कार्यवाही पर हम दिखायेंगे जमीनी हकीकत।
नोट: यह रिपोर्ट FIR 116/2026 दिनांक 30.04.2026 के अवलोकन पर आधारित है।


