कृष्णा रेफ्रिजरेशन सर्विसेज का एनुअल अवॉर्ड फंक्शन आयोजित, बेस्ट परफॉर्मेंस पर कर्मचारियों को किया सम्मानित
वाराणसी: कृष्णा रेफ्रिजरेशन सर्विसेज का एनुअल अवॉर्ड फंक्शन आयोजित, विश्वकर्मा पूजा पर बेस्ट एम्प्लॉई अमन गुप्ता, संजय पटेल समेत 4 कर्मचारियों को मिला सम्मान
INDIA NEWS REPORT
वाराणसी। शहर की प्रसिद्ध और 70 वर्षों से भी ज्यादा पुरानी कंपनी कृष्णा रेफ्रिजरेशन सर्विसेज का एनुअल अवॉर्ड फंक्शन विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर मंडुवाडीह स्थित एक होटल में आयोजित किया गया।
इस आयोजन में कंपनी से जुड़े कर्मचारियों को साल भर की परफॉर्मेंस के आधार पर अलग-अलग कैटेगरी में सम्मानित किया गया। बेस्ट हेल्पर ऑफ द ईयर का अवार्ड संजय पटेल को दिया गया, जबकि बेस्ट एम्पलाई ऑफ द ईयर इंस्टॉलेशन का अवार्ड अमन गुप्ता को मिला।
इसी तरह बेस्ट लॉन्गेस्ट कोलैबोरेशन का अवार्ड राजेश कुमार मौर्या को और बेस्ट एम्प्लाई ऑफ द ईयर का अवार्ड कृष्ण कांत वर्मा को दिया गया।
आयोजन में मुख्य रूप से कृष्णा रेफ्रिजरेशन सर्विसेज के कर्ताधर्ता आदित्य बर्मन के साथ अमित वर्मन, सुमित वर्मन और कंपनी को स्थापित करने वाले पिता आनंद किशोर बर्मन मौजूद रहे।
कंपनी का कहना है कि इस आयोजन का मकसद कर्मचारियों का उत्साह बढ़ाना और साल भर किए गए कार्यों के प्रति उन्हें सम्मानित करना है। यह आयोजन हर वर्ष आयोजित किया जाता है। रेफ्रिजरेशन सर्विसेज के क्षेत्र में कृष्णा रेफ्रिजरेशन एक जाना-माना नाम है और इस तरह के आयोजन से कर्मचारियों में काफी उत्साह देखा गया।


