विजयादशमी पर बरेका (BLW) में हाई अलर्ट: दोपहर 2 बजे से सभी गेट बंद, बिना पास नहीं मिलेगी एंट्री; GM आशुतोष पंत होंगे मुख्य अतिथि
वाराणसी: विजयादशमी पर बरेका में विशेष सुरक्षा व्यवस्था, 20 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे से रावण दहन तक सभी प्रवेश द्वार बंद। बिना पास एंट्री नहीं, केंद्रीय खेल मैदान में होगा रामलीला और रावण दहन।
वाराणसी, 19 अक्टूबर 2026 - बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में विजयादशमी पर्व को लेकर विशेष सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है। 20 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे से रावण दहन तक बरेका के सभी प्रवेश द्वार बंद रहेंगे ,आमजनों के प्रवेश पर प्रतिबन्ध।
कौन-कौन से गेट बंद रहेंगे?
बरेका प्रशासन के अनुसार ककरमत्ता मुख्य प्रवेश द्वार, एफसीआई गेट, नाथूपुर गेट, पहाड़ी गेट एवं कंदवा गेट दोपहर 2 बजे से लेकर रावण पुतला दहन समाप्त होने तक पूरी तरह बंद रहेंगे।
इस दौरान रेल कर्मचारियों को वैध पहचान पत्र और आम नागरिकों को रामलीला मंचन एवं रावण दहन का वैध प्रवेश पास दिखाने पर ही एंट्री मिलेगी। प्रशासन ने साफ किया है कि यह फैसला भीड़ नियंत्रण, जनसुरक्षा और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए लिया गया है।
कहाँ होगा कार्यक्रम?
विजयादशमी का मुख्य आयोजन बरेका के केंद्रीय खेल मैदान में होगा। शाम 4:30 बजे से रात 8:00 बजे तक भव्य रूपक रामलीला का मंचन, आकर्षक आतिशबाजी और फिर पुतला दहन किया जाएगा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बरेका के महाप्रबंधक श्री आशुतोष पंत होंगे।
कितने बड़े होंगे पुतले?
इस बार समारोह में 70 फीट ऊंचे रावण, 65 फीट ऊंचे कुंभकरण और 60 फीट ऊंचे मेघनाद के पुतलों का दहन किया जाएगा। इसके जरिए बुराई पर अच्छाई और अधर्म पर धर्म की विजय का संदेश दिया जाएगा।
बरेका प्रशासन ने सभी से अपील की है कि सुरक्षा नियमों का पालन करें, पास और ID साथ रखें और पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने में सहयोग करें।


