यात्रीगण कृपया ध्यान दें! बनारस से नई दिल्ली जाने वाली वंदे भारत स्लीपर आज शाम 4:30 बजे प्लेटफार्म 1 से रवाना होगी।
आज 31 अक्टूबर को बनारस रेलवे स्टेशन से वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस का उद्घाटन होगा। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और CM योगी दिखाएंगे हरी झंडी। जानिए किराया, टाइम टेबल, रूट और सुविधाएं, देश की दूसरी व यूपी की पहली वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस वाराणसी के बनारस स्टेशन से हॉगी रवाना ,1 नवम्बर से निर्धारित समय से चलेगी ,काशी को सौगात
आर्यन पंडित । वाराणसी। काशी वासियों के लिए आज का दिन ऐतिहासिक होने जा रहा है। आज 31 अक्टूबर 2026 को वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस (27421/27422) का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है। यह उत्तर प्रदेश की पहली और देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन है।
आज शाम बनारस रेलवे स्टेशन (BNRS) के प्लेटफार्म नंबर 1 पर अनाउंसमेंट गूंजेगी - "यात्रीगण कृपया ध्यान दें! नई दिल्ली को जाने वाली गाड़ी संख्या 02527, वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस प्लेटफार्म क्रमांक एक पर खड़ी है। यह गाड़ी प्रयागराज, कानपुर सेंट्रल, अलीगढ़, गाजियाबाद होते हुए नई दिल्ली को जाएगी।"
उद्घाटन समारोह: आज शाम 4:30 बजे रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। आज की इनॉगरल स्पेशल ट्रेन 02527 बनारस से शाम 4:30 बजे प्रस्थान करेगी।
रेगुलर शेड्यूल 1 नवंबर से: ट्रेन संख्या 27421 बनारस-नई दिल्ली रोजाना रात 8:50 PM पर बनारस से चलेगी और सुबह 6:10 AM नई दिल्ली पहुंचेगी। यह ट्रेन शुक्रवार को छोड़कर हफ्ते में 6 दिन चलेगी। कुल दूरी 780 KM सिर्फ 9 घंटे में तय करेगी।
किराया और सुविधाएं: इस ट्रेन में 16 कोच और 823 बर्थ हैं। AC 3-Tier का किराया 1819 रुपये से शुरू है, AC 2-Tier 2449 रुपये और AC First Class 2999 रुपये अनुमानित है। ट्रेन में ऑटोमैटिक डोर, सेंसर बेस्ड टॉयलेट, USB चार्जिंग, CCTV जैसी हवाई जहाज जैसी सुविधाएं हैं और इसकी स्पीड 160 KM/H है।
इसके साथ ही आज वाराणसी सिटी-राजा तालाब और बनारस-प्रयागराज रामबाग MEMU ट्रेनों का भी शुभारंभ होगा।


