वाराणसी लोकसभा चुनाव 2024: नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन दो प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन,12 ने लिया नामांकन फॉर्म
लोकसभा चुनाव 24 वाराणसी संसदीय हॉट सीट जिस पर पूरे देश की निगाहें टिकी हैस सीट पर लगातार तीसरी बार नरेन्द्र मोदी ने चुनाव लड़ने की घोषणा कर वाराणसी सहित सियासी गलियारों में हलचल सी मच दी है आज 7 मई से वाराणसी में नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ हो गयी है:जगदीश शुक्ला की रिपोर्ट
INDIA NEWS REPORT
जगदीश शुक्ला
वाराणसी 07 मई मंगलवार लोकसभा चुनाव में सातवें और अन्तिम चरण की अधिसूचना मंगलवार को जारी होते ही वाराणसी संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई।
पहले दिन कलेक्ट्रेट परिसर स्थित रायफल क्लब सभागार में बने नामांकन कक्ष में कोली शेट्टी शिवकुमार ने निर्दल उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया।
वहीं, अभिषेक प्रजापति ने बहादुर आदमी पार्टी से नामांकन किया।
इसके अलावा 12 नामांकन फार्म लोगों ने लिए हैं। जबकि 55 ट्रेजरी चालान भी लोगों ने प्राप्त किया है। पहले दिन नामांकन पत्र प्राप्त करने वालों में विंध्याचल पासवान भारतीय रिपब्लिकन पार्टी, संजय कुमार तिवारी निर्दल, अभिषेक प्रजापति बहादुर आदमी पार्टी, नरसिंह निर्दल, रामकुमार जायसवाल निर्दल, अवचितराव शाम जन सेवा गोंडवाना पार्टी, पारस नाथ केसरी राष्ट्रीय समाजवादी जन क्रांति पार्टी, दयाशंकर कौशिक भारतीय जवान पार्टी, शंकर शर्मा निर्दल, सुनील कुमार इंडियन नेशनल समाज पार्टी, अजय भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस तथा रणवीर सिंह संजोग जनादेश पार्टी प्रमुख रहे।


