झारखंड छात्र आंदोलन: छात्रो ने विधानसभा के पास किया प्रदर्शन -रांची में JPSC-JSSC भर्ती विवाद पर उग्र प्रदर्शन, टूटी बैरिकेटिंग ,पुलिस ने किया लाठीचार्ज,फेंक आंसू गैस के गोले
धारा 144 के बीच बैरिकेड टूटे, छात्र नेता अस्पताल में भर्ती; 11 अगस्त को झारखंड बंद का ऐलान किया गया- झारखंड संवाददाता
INDIA NEWS REPORT
झारखंड संवाददाता
10 अगस्त- रांची: JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी को लेकर 10 अगस्त को रांची में छात्रों का आंदोलन उग्र हो गया। विधानसभा महा-घेराव के आह्वान के बाद पुलिस ने बल प्रयोग किया और राज्य की राजनीति गरमा गई।
सुबह: घेराबंदी और मार्च
प्रशासन ने आंदोलन को देखते हुए रांची में धारा 144 लागू कर दी। 4 किलोमीटर लंबे रूट पर 1500 से ज्यादा सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए। देवघर मेले से भी 150 अतिरिक्त जवान बुलाए गए। पिछले 9 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो, जिनका 10.5 किलो वजन गिर चुका था, सुबह एम्बुलेंस से सीधे प्रदर्शन स्थल पहुंचे। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन की तस्वीर हाथ में लेकर मार्च का नेतृत्व किया। राज्यभर से हजारों अभ्यर्थी पुरानी विधानसभा के पास जुटे।
दोपहर: बैरिकेड टूटे, आंसू गैस और लाठीचार्ज
दोपहर में आक्रोशित छात्रों ने विधानसभा की ओर बढ़ने की कोशिश में पुलिस के कई लेयर के बैरिकेड और कटीले तार तोड़ दिए। स्थिति नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन, लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले चलाए। इसमें कई छात्र घायल हुए। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने 2022 में एक्सपायर हो चुके आंसू गैस के गोले दागे, जिससे आंखों और त्वचा में जलन हुई।
शाम और रात: अस्पताल में भर्ती, राजनीति तेज
मार्च और तनाव के बाद देवेंद्र नाथ महतो की तबीयत बिगड़ गई और उन्हें रांची के अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।
इस मुद्दे पर दिल्ली से रांची तक सियासत तेज हो गई। भाजपा नेताओं बाबूलाल मरांडी और आदित्य साहू ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर हेमंत सोरेन सरकार पर दमन का आरोप लगाया और मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग की वही CJP चीफ अभिजीत दीपके ने अस्पताल में VC के जरिये महतो से बात कर कहा हम सब आपके साथ है हर मदद करेंगे।
पुलिस की कार्रवाई के बावजूद छात्र रात में भी विधानसभा परिसर के पास सड़क पर धरने पर बैठे रहे। पुलिस ने देर रात बलपूर्वक उन्हें हटाने का प्रयास किया।
आगे क्या?
छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा ने 11 अगस्त को पूरे राज्य में झारखंड बंद का आह्वान किया है।
सरकार ने एक दिन पहले ही प्रारंभिक परीक्षा समेत 3 परीक्षाएं रद्द करने और 3 JPSC सदस्यों के इस्तीफे का ऐलान किया था। लेकिन छात्र JPSC-JSSC परीक्षाओं में पूरी पारदर्शिता, व्यापक सुधार और पूरे मामले की CBI जांच की मांग पर अड़े हैं।
https://youtube.com/shorts/oGGCHWbWlo0?si=JxNeAKGheHgaxnU4


