उत्तर प्रदेश: माफिया मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास को कोर्ट से मिली राहत, हेट स्पीच मामले में मिली जमानत
उत्तर प्रदेश: माफिया मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास को कोर्ट से मिली राहत, हेट स्पीच मामले में मिली जमानत
उत्तर प्रदेश/अनुराग पाण्डेय:
उत्तर प्रदेश के माफिया मुख्तार अंसारी के बेटे और सदर विधायक अब्बास अंसारी को हेट स्पीच के मामले में मऊ कोर्ट से जमानत मिल गई है. अधिकारियों को गाली देने के मामले में चल रही पेशी के दौरान उन्हें कोर्ट से फिलहाल राहत मिली है।
बता दें कि एमपी-एमएलए कोर्ट में अब्बास पर यह मुकदमा चल रहा है. दरअसल चुनावों के दौरान अब्बास अंसारी ने अधिकारियों को ट्रांसफर और पोस्टिंग कराने की धमकी दी थी।
अब्बास पर शहर के कोतवाली पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की गई थी. इस मामले में मुख्तार अंसारी के दोनों बेटे, अब्बास और उमर को आरोपी बनाया गया था. एमपी-एमएलए कोर्ट में मुख्य मजिस्ट्रेट श्वेता चौधरी की अदालत में इस मामले की सुनवाई चल रही थी. अब्बास अंसारी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के दौरान मऊ में विजय जुलूस निकाला था. इस दौरान उन्होंने आचार संहिता का पालन नहीं किया था और नियमों को तोड़ा था. इसी मामले में उनके खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया था।