बरेका में गांधी जयंती पर स्वच्छता पखवाड़ा: शपथ, जनजागरूकता रैली और एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत पौधरोपण
बरेका में गांधी जयंती पर स्वच्छता पखवाड़ा-2026 मनाया गया। महाप्रबंधक आशुतोष पंत ने दिलाई स्वच्छता शपथ, निकली जागरूकता रैली और हुआ पौधरोपण।
INDIA NEWS REPORT
कुलदीप बरनवाल
वाराणसी। बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में 02 अक्टूबर को गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर स्वच्छता पखवाड़ा-2026 मनाया गया। महाप्रबंधक आशुतोष पंत के नेतृत्व में स्वच्छता शपथ, पौधरोपण और जागरूकता रैली का आयोजन हुआ।
प्रशासन भवन में आयोजित समारोह में महाप्रबंधक ने अधिकारियों, कर्मचारियों, आरपीएफ जवानों, स्काउट्स-गाइड्स और छात्र-छात्राओं को स्वच्छता की शपथ दिलाई। इसके बाद महात्मा गांधी के चित्र और लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई।
अधिकारी विश्राम गृह स्थित अमृत कानन उद्यान में एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत वृहद पौधरोपण किया गया। अधिकारियों ने पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया।
इससे पहले गोल्फ कोर्स से प्रशासन भवन तक स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली गई, जिसे प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर विवेकशील ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली सूर्य सरोवर, बैंक ऑफ बड़ौदा और बरेका चिकित्सालय होते हुए प्रशासनिक भवन पहुंची।
कार्यक्रम में प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर मनीष कुमार, प्रमुख मुख्य सामग्री प्रबंधक आलोक अग्रवाल, प्रधान वित्त सलाहकार मुक्तेश मित्तल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।


